Site icon Khabribox

महिला एशिया कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, 56 रनों का लक्ष्य 8.4 ओवर में किया हासिल, कप्तान हरमनप्रीत के छक्के से मिली जीत

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है।

पाकिस्तान को दी शिकस्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। उसने 56 रन का टारगेट 8.4 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर लिया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शनिवार को पाकिस्तान की टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई। यह टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का सबसे छोटा स्कोर है। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम भारतीय घातक गेंदबाजी के आगे पस्त नजर आई। दीप्ति शर्मा की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, जिसके दबाव में पाकिस्तान की पूरी टीम 18.1 ओवर में महज 55 रनों पर सिमट गई। जीत के लिए मिले 56 रनों के बेहद आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। भारत ने 8.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर 57 रन बनाते हुए मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।

सेमीफाइनल का मुकाबला

भारतीय टीम की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत को 3-3 विकेट मिले। दीप्ति शर्मा को 2 विकेट मिले। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने विजयी छक्का जड़ा। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा है। इससे पहले भारतीय टीम हांगकांग चीन और थाईलैंड को भी बड़े अंतर से हरा चुकी है। टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हॉन्गकॉन्ग से अगला मैच जीतना होगा।

Exit mobile version