क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 समापन की ओर है। आज इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल के मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगी।
भारत और साउथ अफ्रीका का फाइनल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आज फाइनल खेला जाएगा। आज खिताबी मुकाबले के लिए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टक्कर होगी। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया को हराकर इस टूर्नामेंट के फाइनल में एंट्री मारी है। आज टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका के खिलाफ निगाहें खिताब जीतने पर होंगी।
इतने बजे से खेला जाएगा मैच
इससे पूर्व में भारतीय टीम 2005 और 2007 में वनडे विश्व कप का फाइनल खेल चुकी है। दोनों मौकों पर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार तीसरी बार फिर टीम फाइनल में पहुंची है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज 2 नवंबर को खेला जाएगा। अब फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबला का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर आएगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा। वहीं इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले दोपहर 2:30 बजे होगा।
भारतीय महिला टीम
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष, क्रांति गौड़।
दक्षिण अफ्रीका महिला टीम
लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तंजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, एनेके बॉश, सिनालो जाफ्टा, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शंगासे, काराबो मेसो, एनेरी डर्कसन।