Site icon Khabribox

विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश ने रचा इतिहास, अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा को रैपिड फॉर्मेट में हराकर जीता मिनी मैच

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश अपने शानदार प्रदर्शन के साथ जीत दर्ज की है।

रैपिड फॉर्मेट में हराकर मिनी मैच अपने नाम किया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डी गुकेश ने अमेरिका के सेंट लुईस में आयोजित क्लच चेस चैंपियंस शोडाउन 2025 में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा को रैपिड फॉर्मेट में हराकर मिनी मैच जीति। उन्होंने ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा को क्लच चेस चैंपियंस शोडाउन 2025 (सेंट लुइस, अमेरिका) के रैपिड फॉर्मेट में हराया और जीत दर्ज की। पहले राउंड में गुकेश को कार्लसन के खिलाफ 1.5–0.5 से हार मिली, लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरे राउंड में नाकामुरा को 1.5–0.5 से हराया और तीसरे राउंड में कारुआना को 2–0 से हराया। राउंड 2, गेम 1 में गुकेश ने ब्लैक मोहरों से खेलते हुए शानदार रणनीति दिखाई और जीत हासिल की।

Exit mobile version