Site icon Khabribox

World Cup 2023: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का लगातार शानदार प्रदर्शन, बांग्लादेश को हराया, 07 विकेट से जीता मैच

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। वर्ल्ड कप का आगाज 05 अक्टूबर से हो गया है। आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men’s World Cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो गया है।

आज का मैच भारत ने जीता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक‌ विश्व कप 2023 में 17वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे में 19 अक्टूबर को खेला गया। भारतीय टीम ने विश्व कप 2023 में लगातार तीन मैचों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश को 3 मैचों में से सिर्फ 1 में जीत मिली। यह मैच भी बांग्लादेश हार गया। पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश टीम ने 50 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। इसमें भारत ने बांग्लादेश को हराकर सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने बांग्लादेश से मिले 257 रनों का लक्ष्य 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया, विराट कोहली ने शतक जड़ा। उन्होंने छक्के से शतक पूरा किया और 103 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 261 रन बनाए, केएल राहुल भी 34 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Exit mobile version