Site icon Khabribox

World Cup 2023: आज से वर्ल्ड कप का आगाज, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होगा मुकाबला, यहां जानें मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रिकेट प्रेमियों का इन्तजार खत्म हो गया है। आज से वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है। आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men’s World Cup 2023) का आगाज आज यानी 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो रहा है। जिसमें पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

जानें इस बार कितनी टीमें ले रही हैं हिस्सा

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और नीदरलैंड्स की टीमें शामिल हैं। भारत के 10 शहरों में मैच आयोजित किए जाएंगे। इनमें अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और धर्मशाला, शामिल हैं।

जानें कितने मुकाबले खेले जाएंगे और क्या होगा फॉर्मेट?

इस बार पूरे वर्ल्ड कप में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे पहले राउंड रॉबिन मुकाबले होंगे। इस स्टेज में एक टीम बाकी सभी 9 टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलेगी। जिन चार टीमों के पास सबसे ज्यादा अंक होंगे, वे टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। दो सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

जाने कब से कब तक खेले जाएंगे मुकाबले

रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ल्ड कप के मुकाबले 5 अक्टूबर से शुरू होंगे और 19 अक्टूबर को फाइनल होगा।‌यानी कुल 46 दिन तक यह टूर्नामेंट चलता रहेगा। जिसमें सभी मुकाबलों के लिए दो समय निर्धारित हैं। दिन में होने वाले मुकाबले सुबह 10.30 बजे शुरू होंगे और डे-नाइट मुकाबलों की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी।

Exit mobile version