Site icon Khabribox

विश्व प्रसिद्ध अयोध्या राम मन्दिर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, विश्व के सातवें अजूबे को भी छोड़ा पीछे, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश में स्थित विश्व प्रसिद्ध अयोध्या धाम मंदिर की।

अयोध्या नगरी ने इतने पर्यटकों का किया स्वागत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अयोध्या नगरी में रामलला के मंदिर का लोकार्पण बीते 22 जनवरी 2024 को हुआ था‌। जिसके बाद अब उद्घाटन के पहले ही साल में अयोध्या धाम ने पर्यटन के नए कीर्तिमान  स्थापित किए हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में इस साल जनवरी से सितंबर 2024 तक 47.61 करोड़ पर्यटक अयोध्या नगरी पंहुचे है। इसमें 13.55 करोड़ पर्यटकों ने अयोध्या पंहुचे । इसमें 3135 पर्यटक विदेशी थे। आगरा में इस साल 12.51 करोड़ लोग आए। जिसमें 11.59 करोड़ भारतीय और 9.24 लाख विदेशी पर्यटक थे।

रिपोर्ट में सामने आए आंकड़े

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अवधि में अयोध्या में 13.55 करोड़ घरेलू पर्यटकों और 3,153 अंतरराष्ट्रीय पर्यटक पहुंचे हैं। ऐसा उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने रिपोर्ट किया है। आगरा के ताजमहल में इस अवधि में 12.51 करोड़ पर्यटक आए। इनमें से 11.59 करोड़ घरेलू पर्यटक थे, जबकि 9.24 लाख अंतरराष्ट्रीय पर्यटक थे।

Exit mobile version