Site icon Khabribox

वर्ल्ड की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने 25 साल की उम्र में लिया सन्यास, शेयर कर दी जानकारी


स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। दुनिया की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी  ने 25 साल की उम्र में ही प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास लेने का फैसला लिया है।

दुनिया की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने लिया संन्यास-

एश्ले बार्टी को एक ऑलराउंड और एक ऐसे खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है जिन्होंने अपने करियर में कई ऐतिहासिक जीत हासिल की हैं। वह सबसे लंबे समय तक वर्ल्ड नंबर वन रहने वाली चौथी महिला खिलाड़ी हैं। बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए एश्ले बार्टी ने संन्यास का ऐलान किया।

शेयर किया इमोशनल पोस्ट-

एश्ले बार्टी ने इमोशनल वीडियो में कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि मैं यह कैसे करूंगी। यह कहना काफी मुश्किल है। मैं बहुत खुश हूं और मैं इसके लिए तैयार हूं।’  बार्टी ने कहा, ‘मुझे बस इतना पता है कि इस समय मेरा दिल जानता है कि यह मेरे लिए बिल्कुल सही फैसला है। टेनिस ने मुझे जो कुछ भी दिया मैं उसके लिए बहुत शुक्रगुजार हूं। लेकिन मुझे पता है कि यह सही समय है संन्यास लेने का और अपने और सपनों का पीछा करने का।’ एश्ले बार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आज का दिन मुश्किल है और इमोशन्स से भरा हुआ है क्योंकि मैं टेनिस से रिटायर होने का फैसला ले रही हूं। मुझे नहीं समझ आ रहा था कि मैं इस खबर को आपसे कैसे शेयर करूं फिर मैंने अपनी दोस्त कैसी डेलाकुआ से मदद मांगी।’

Exit mobile version