Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें (13 अगस्त, विश्व अंग दान दिवस)

◆ कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के परिवार ने बयान जारी कर बताया है कि उनकी हालत स्थिर है। सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई।

◆ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती को लेकर जो गड़बड़ी सामने आई हैं उसपर हम सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में जिसकी भी संलिप्तता पाई जाएगी, किसी को भी बख़्शा नहीं जाएगा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, चंपावत।

◆ लेखक सलमान रुश्दी पर पश्चिमी न्यूयॉर्क में व्याख्यान से पहले हमला किया गया।

◆ अमरावती हत्याकांड | उमेश कोल्हे हत्याकांड में 28 वर्षीय युवक शेख छोटू को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। यह 10वां आरोपी है जिसे साजिश में सक्रिय भूमिका के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

◆ अभिनेता रणवीर सिंह को उनके फोटोशूट विवाद के संबंध में अपना बयान दर्ज करने के लिए नोटिस दिया जाएगा; 22 अगस्त को तलब किया जाएगा।
मुंबई पुलिस की एक टीम उनके आवास पर पहुंची, लेकिन नोटिस नहीं दे सकी क्योंकि वे अभी मुंबई में मौजूद नहीं हैं।

◆ उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने जैश-ए-मोहम्मद और तहरीख-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े आतंकी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है।

◆ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई तिरुवल्लिकेनी MRTS रेलवे स्टेशन पर तिरंगा फहराया, स्वतंत्रता सेनानियों से मुलाकात की।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर Commonwealth Games 2022 के सभी पदक विजेताओं को संबोधित करेंगे।

◆ भारत ने ताइवान क्षेत्र में तनाव कम करने और शांति तथा स्थिरता बनाये रखने का आह्वान किया।

◆ भारत और मलेशिया पहला द्विपक्षीय वायुसेना अभ्‍यास करेंगे।

◆ दक्षिण कश्‍मीर के अनन्‍तनाग जिले में आतंकवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्‍त नाका दल पर गोलीबारी की। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल।

◆ बिहार में सारण जिले में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मृत्‍यु हो गई। जिला प्रशासन ने शराब विक्रेता को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

Exit mobile version