Site icon Khabribox

दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति का निधन, 114 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति जुआन विसेंट पेरेज मोरा का निधन हो गया है।

114 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में जानकारी सामने आई है। जिसमें बताया है कि जुआन विसेंट का 114 साल की उम्र में  2 अप्रैल को निधन हो गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से साल 2022 में दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में उनकी पहचान की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भी बताया गया है कि उनका भगवान में बहुत विश्वास था वह दिन भर में दो बार माला जपना नहीं भूलते थे। जुआन विसेंट पेरेज मोरा का जन्म 27 मई, 1909 को हुआ था।

02 अप्रैल को हुआ निधन

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने जानकारी दी। साथ ही शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि जुआन विसेंट पेरेज मोरा 114 साल की उम्र में अनंत काल में चले गए हैं, जिन्होंने वेनेजुएला को दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति होने का गिनीज रिकॉर्ड दिया था।

Exit mobile version