Site icon Khabribox

WPL 2025: आज यूपी वॉरियर्स से भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स, यहां देखें मैच का शेड्यूल

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत में WPL 2025 का आगाज होने वाला है। 14 फरवरी से मैच शुरू हो गया है और खिताबी मुकाबला 15 मार्च को होगा। WPL का ये तीसरा सीजन है, जिसमें भारत की स्टार महिला खिलाड़ियों के साथ ही विदेशी क्रिकटर्स भी नजर आएंगी। WPL 2025 में फाइनल सहित कुल 22 मैच खेले जाएंगे।

महिला क्रिकेट लीग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक WPL में कुल पांच टीमें खेलेंगी। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना है‌। गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐशले गार्डनर है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग है। यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा है। इस महिला टी-20 लीग के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे।

कल के मैच का परिणाम

वुमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL के तीसरे सीजन का पांचवां मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को कोटाम्बी स्टेडियम में चल रही महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात जायंट्स को पांच विकेट से हराकर जीत दर्ज की। गुजरात 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मुंबई ने 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

WPL 2025 के मैचों का शेड्यूल

🏏🏏19 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: यूपी वॉरियर्स vs दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Exit mobile version