Site icon Khabribox

WPL 2025: मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइंट्स के बीच आज खेला जाएगा‌ एलिमिनेटर मुकाबला, 15 मार्च को मिलेगा चैंपियन

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत में WPL 2025 चल रहा है। 14 फरवरी से मैच शुरू हो गया है और खिताबी मुकाबला 15 मार्च को होगा। WPL का ये तीसरा सीजन है।

मैच का आयोजन

WPL में कुल पांच टीमें खेल रहीं हैं। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना है‌। गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐशले गार्डनर है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग है। यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा है। इस महिला टी-20 लीग के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे।

कल का मैच

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का लीग चरण समाप्त हो गया है। इसके साथ ही प्लेऑफ की तीन टीमें भी तय हो गई हैं। आरसीबी के अलावा यूपी वॉरियर्स की टीम भी बाहर है। ​अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम सीधे डब्ल्यूपीएल का फाइनल खेलेगी, वहीं मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स को आपस में एलिमिनेटर खेलना पड़ेगा। मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइंट्स के बीच अब आज 13 मार्च को एलिमिनेटर मुकाबला होगा। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वो फाइनल में जाएगी। वो फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। फाइनल मैच भी मुंबई में ही खेला जाएगा। जो 15 मार्च को होगा।

Exit mobile version