Site icon Khabribox

WPL 2025: आज आमने-सामने होंगी मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू, देखें शेड्यूल

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत में WPL 2025 चल रहा है। 14 फरवरी से मैच शुरू हो गया है और खिताबी मुकाबला 15 मार्च को होगा। WPL का ये तीसरा सीजन है।

मैच का आयोजन

WPL में कुल पांच टीमें खेल रहीं हैं। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना है‌। गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐशले गार्डनर है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग है। यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा है। इस महिला टी-20 लीग के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे। कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स, प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीन टीम हैं।

कल का मैच

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने सोमवार को गुजरात जायंट्स (जीजी) को 9 रनों से हराया। यह महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 का 19वें मैच था। मुंबई इंडियंस महिला टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए। वहीं 180 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स ने शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 54 के स्कोर पर अपने चार विकेट गवां दिए।

मैच का शेड्यूल

🏏🏏11 मार्च 2025 शाम 7:30 बजे: मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Exit mobile version