Site icon Khabribox

WPL 2025: एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को इतने रनों से हराया, अब फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से होगी भिड़ंत

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत में WPL 2025 चल रहा है। 14 फरवरी से मैच शुरू हो गया है और खिताबी मुकाबला 15 मार्च को होगा। WPL का ये तीसरा सीजन है।

मैच का आयोजन

WPL में कुल पांच टीमें खेल रहीं हैं। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना है‌। गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐशले गार्डनर है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग है। यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा है। इस महिला टी-20 लीग के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे।

कल का मैच

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का लीग चरण समाप्त हो गया है। वहीं वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम का सामना गुजरात जाइंट्स के साथ हुआ। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 213 रन बनाए और गुजरात को जीत के लिए 214 रन का टारगेट दिया। गुजरात ने 19.4 ओवर में 166 रन बनाएं। महिला प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 47 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने तीसरे सीजन के फाइनल में अपनी जगह बना ली। 15 मार्च को फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगी।

Exit mobile version