Site icon Khabribox

WPL 2025: कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, यहां देखें मैच का शेड्यूल

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत में WPL 2025 का आगाज होने वाला है। 14 फरवरी से मैच शुरू हो गया है और खिताबी मुकाबला 15 मार्च को होगा। WPL का ये तीसरा सीजन है, जिसमें भारत की स्टार महिला खिलाड़ियों के साथ ही विदेशी क्रिकटर्स भी नजर आएंगी। WPL 2025 में फाइनल सहित कुल 22 मैच खेले जाएंगे।

महिला क्रिकेट लीग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक WPL में कुल पांच टीमें खेलेंगी। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना है‌। गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐशले गार्डनर है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग है। यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा है। इस महिला टी-20 लीग के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे।

कल के मैच का परिणाम

दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। दिल्ली की टीम ने बुधवार को कप्तान मैग लैनिंग (69) की बदौलत यूपी वारियर्स को 7 विकेट से हराया। मौजूदा टूर्नामेंट में यह उनकी दूसरी जीत है। जिसमे यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने एक गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की।

WPL 2025 के मैचों का शेड्यूल

🏏🏏21 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू vs मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा।

Exit mobile version