Site icon Khabribox

WPL 2025: आज दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू, यहां देखें मैच का शेड्यूल

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत में WPL 2025 चल रहा है। 14 फरवरी से मैच शुरू हो गया है और खिताबी मुकाबला 15 मार्च को होगा। WPL का ये तीसरा सीजन है।

महिला क्रिकेट लीग

WPL में कुल पांच टीमें खेल रहीं हैं। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना है‌। गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐशले गार्डनर है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग है। यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा है। इस महिला टी-20 लीग के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जा रहे हैं।

कल कौन जीता

टूर्नामेंट के 13वें मैच में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व चैंपियन मुंबई को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया। जिसमे मुंबई 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। जवाब में दिल्ली ने 14.3 ओवर में एक विकेट खोकर 124 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

WPL 2025 के मैचों का शेड्यूल

🏏🏏1 मार्च 2025 शाम 7:30 बजे: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू vs दिल्ली कैपिटल्स

Exit mobile version