Site icon Khabribox

WPL 2025: आज गुजरात जायंट्स से भिड़ेगी यूपी वॉरियर्स, यहां देखें मैच का शेड्यूल

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत में WPL 2025 का आगाज होने वाला है। 14 फरवरी से मैच शुरू हो गया है और खिताबी मुकाबला 15 मार्च को होगा। WPL का ये तीसरा सीजन है, जिसमें भारत की स्टार महिला खिलाड़ियों के साथ ही विदेशी क्रिकटर्स भी नजर आएंगी। WPL 2025 में फाइनल सहित कुल 22 मैच खेले जाएंगे।

महिला क्रिकेट लीग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक WPL में कुल पांच टीमें खेलेंगी। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना है‌। गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐशले गार्डनर है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग है। यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा है। इस महिला टी-20 लीग के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे।

मैच का परिणाम

वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स वीमेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच 2 विकेट से जीत लिया। जिसमे मुंबई इंडियंस वीमेंस ने पहले बैटिंग करते हुए 164 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने मैच की आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने मैच की आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की।

WPL 2025 के मैचों का शेड्यूल

🏏🏏16 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Exit mobile version