Site icon Khabribox

WPL 2025: आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी यूपी वॉरियर्स, यहां देखें मैच का शेड्यूल

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत में WPL 2025 चल रहा है। 14 फरवरी से मैच शुरू हो गया है और खिताबी मुकाबला 15 मार्च को होगा। WPL का ये तीसरा सीजन है।

महिला क्रिकेट लीग

WPL में कुल पांच टीमें खेल रहीं हैं। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना है‌। गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐशले गार्डनर है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग है। यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा है। इस महिला टी-20 लीग के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जा रहे हैं।

कल कौन जीता

दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को यहां महिला प्रीमियर लीग के एकतरफा मुकाबले में गुजरात जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया। गुजरात जायंट्स ने पहले हाफ में नौ विकेट पर 127 रन बनाए, जिसके बाद दिल्ली ने 15.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

WPL 2025 के मैचों का शेड्यूल

🏏🏏26 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्स के बीच मैच खेला जाएगा।

Exit mobile version