Site icon Khabribox

WPL 2025: कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू से भिड़ेगी यूपी वॉरियर्स, यहां देखें मैच का शेड्यूल

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत में WPL 2025 का आगाज होने वाला है। 14 फरवरी से मैच शुरू हो गया है और खिताबी मुकाबला 15 मार्च को होगा। WPL का ये तीसरा सीजन है, जिसमें भारत की स्टार महिला खिलाड़ियों के साथ ही विदेशी क्रिकटर्स भी नजर आएंगी। WPL 2025 में फाइनल सहित कुल 22 मैच खेले जाएंगे।

महिला क्रिकेट लीग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक WPL में कुल पांच टीमें खेलेंगी। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना है‌। गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐशले गार्डनर है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग है। यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा है। इस महिला टी-20 लीग के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे।

कल का मैच कौन जीता

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में शनिवार को खेले गए मुकाबले में यूपी वारियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 33 रनों से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वारियर्स ने 177 रन बनाए । दिल्ली कैपिटल्स 144 रन पर ऑलआउट हो गई।

WPL 2025 के मैचों का शेड्यूल

🏏🏏24 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू vs यूपी वॉरियर्स

Exit mobile version