Site icon Khabribox

WPL 2025: WPL को मिला अपना नया चैंपियन, मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी WPL चैम्पियन, दिल्ली को इतने रनों से हराया

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत में WPL 2025 का समापन हो गया है। 14 फरवरी से मैच शुरू हुआ और खिताबी मुकाबला 15 मार्च को खेला गया।

मैच का आयोजन

WPL में कुल पांच टीमों ने खेला। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना। गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐशले गार्डनर। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग। यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा।

फाइनल मुकाबला

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 समाप्त हो गया है। बीते कल 15 मार्च को फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगी। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर वुमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL के तीसरे सीजन के खिताब जीता। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मुंबई ने कप्तान कौर की यादगारी पारी और टीम की दमदार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली को 8 रन से हराया और दूसरी बार चैंपियनशिप जीती। मुंबई ने 20 ओवर में 149 रन बनाएं। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट 141 रन बनाकर हार मान ली। दिल्ली कैपिटल्स तीसरी बार फाइनल में थी और तीसरी बार भी खिताब से चूक गई। डब्ल्यूपीएल 2025 चैंपियन बनने वाली मुंबई इंडियंस को 6 करोड़ रुपये की प्राइज मनी टूर्नामेंट के आयोजकों से मिली है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 3 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है।

Exit mobile version