Site icon Khabribox

रेसलर बजरंग पुनिया का बड़ा ऐलान, कहा- ‘मैं अपना पद्मश्री प्रधानमंत्री को वापस लौटा रहा हूं, जाने वजह

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं।

रेसलरों में नाराजगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक WFI के नये अध्यक्ष अब संजय सिंह बन गए है। संजय सिंह पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के करीबी है। जिस पर संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट समेत कई रेसलरों ने नाराजगी जताई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी

रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद साक्षी मलिक ने गुरुवार (21 दिसंबर) को संन्यास का ऐलान कर दिया था‌। अब एक दिन बाद रेसलर बजरंग पूनिया ने भी बड़ी बात कही है। बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का फैसला किया है। 29 वर्षीय बजरंग पूनिया को साल 2019 में पद्मश्री मिला था। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी है। बजरंग पूनिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूँ। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है। यही मेरी स्टेटमेंट है।’

Exit mobile version