Site icon Khabribox

पहलवान विनेश फोगाट ने वापस किया सम्मान, कर्तव्यपथ पर छोड़ा अर्जुन अवॉर्ड

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए है। महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भी अपना सम्मान वापस किया है।

वापस किया अवॉर्ड पुरस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनेश फोगाट जब सम्मान वापस करने PMO जा रही थीं, इसी दौरान पुलिस ने विनेश को कर्तव्यपथ पर रोक लिया। जिसके बाद उन्होंने अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड पुरस्कार कर्तव्य पथ बैरिकेड्स पर छोड़ दिया।

अध्यक्ष पद पर महिला की मांग

रिपोर्ट्स के मुताबिक दरअसल, रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ‘बबलू’ ने जीत हासिल की थी। इसे लेकर विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक समेत कई रेसलर नाराज हैं। हालांकि संजय सिंह निलंबित हो‌ चुके हैं। वही सभी की मांग थी कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद पर किसी महिला को होना चाहिए।

Exit mobile version