Site icon Khabribox

WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म कर बना टेस्ट क्रिकेट का बादशाह, 27 साल बाद जीता ICC खिताब

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। इग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका ने फाइनल मैच में आस्ट्रेलिया को हरा दिया है और इसके साथ ही 27 साल बाद आईसीसी का खिताब जीत लिया है।

साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर यह मैच खेला गया। जिसमे आज 14 जून 2025 को दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने इतिहास भी रच दिया है। इस जीत के साथ ही टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद आईसीसी का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले 1998 में दक्षिण अफ्रीका ने व‍िल्स इंटरनेशनल कप (अब चैम्पियंस ट्रॉफी) जीती थी।

इतने रनों का लक्ष्य

रिपोर्ट्स के मुताबिक 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए एडन मार्करम ने शानदार शतक जड़ा और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे टेंबा बावुमा की अगुवाई वाली टीम ने सिर्फ 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Exit mobile version