Site icon Khabribox

आपको फोन पर मिलेगी मौसम बदलाव व खेती की जानकारी, यह एप करेंगे मदद, जानें कैसे

मौसम में अचानक बदलाव हो‌ जाना, अचानक बिजली चमकना आदि चीजे। इनकी हमें अब फोन में जानकारी मिलेगी।

लोगों के साथ किसानों को मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आपको अपने फोन में मौसम बदलाव की जानकारी मिलेगी। साथ ही बिजली गिरने की भी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा खेती के संबंधित जानकारी भी किसानों को मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम विज्ञान विभाग, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च की संयुक्त पहल पर मौसम और खेती संबंधी उपयोगी जानकारी पहुंचाने के लिए दामिनी और मेघदूत एप लॉन्च किया गया है। इससे आम लोगों के साथ ही किसानों तक को लाभ मिलेगा।

मिलेगी यह जानकारी

जिसमें दामिनी एप के जरिये बारिश के दिनों में होने वाले वज्रपात की सटीक और सही जानकारी मिलेगी। मेघदूत एप मौसम के अनुसार खेती की जानकारी देगा, जिसमें तापमान, आर्द्रता, हवा की गति, दिशा सहित मौसम संबंधी अन्य पूर्वानुमान की जानकारी मिलेगी।

Exit mobile version