Site icon Khabribox

अल्मोड़ा की युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में युवक गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

अल्मोड़ा निवासी एक युवती ने बीते छह मई को रूद्रपुर में किराए के कमरे में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में खबर सामने आई है।

युवती ने की थी आत्महत्या

मिली जानकारी के अनुसार जब युवती के पिता उसका सामान लेने उसके कमरे में गए, तो उन्हें एक सुसाइड नोट मिला। 11 मई को गांव निगुणता पोस्ट भगजता जिला अल्मोड़ा निवासी गोपाल राम पुत्र दिवान राम ने थाना ट्रांजिट कैंप के तहरीर दी। आरोप था कि उनकी बेटी ने ट्रांजिट कैंप निवासी नीरज कुमार का नाम लिखा था। वहीं नीरज के दबाव में आकर आत्महत्या करने का जिक्र किया था। आरोप था कि नीरज कुमार उनकी बेटी से रुपये ले रहा था। इसके चलते उनकी बेटी काफी परेशान थी।

युवक को भेजा जेल

इस मामले में पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।

Exit mobile version