Site icon Khabribox

उत्तराखंड: छोटे भाई ने प्रेमी से मिलने पर लगाई पाबंदी, तो बहन और प्रेमी के दोस्त ने मिलकर किया ये काम, परिजन समेत पूरा गांव हैरान

उत्तराखंड से जुड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्यार में डूबी बहन ने अपने भाई की निर्मम हत्या करवा दी।पुलिस ने मृतक की नाबालिग बहन, उसके प्रेमी ओर प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बहन और दोनों युवकों की इस करतूत को देख परिजन समेत पूरा गांव आश्चर्यचकित रह गए।

प्रेम प्रसंग के चलते बहन ने अपने प्रेमी साथ मिलकर भाई को उतारा मौत के घाट

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हैरान करने वाला मामला हरिद्वार से आया है।हरिद्वार जिले के ढाढेकी में प्रेम प्रसंग के चलते बहन ने अपने प्रेमी, और उसके दोस्त की मदद से अपने सगे छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की नाबालिग बहन, उसके प्रेमी ओर प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानें पूरा मामला

ढाढेकी का सत्रह वर्षीय कुलवीर छह फरवरी से लापता था। दो दिन पूर्व पुलिस ने गांव के राहुल पुत्र मदन सिंह के खेत में जमीन के नीचे दबा कुलवीर का शव बरामद किया था।पुलिस के मुताबिक मृतक कुलवीर की बहन का राहुल से प्रेम संबंध था। पता चलने पर कुलवीर ने बहन पर पाबंदी लगा दी तो बहन ने अपने प्रेमी, और उसके दोस्त की मदद से अपने सगे छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी।खुलासे के साथ ही पुलिस ने राहुल, उसके दोस्त कृष्णा पुत्र जसवीर तथा मृतक की नाबालिग बहन को गिरफ्तार किया।पूछताछ में राहुल और उसके दोस्त द्वारा हत्या कर तीसरी नाबालिग आरोपी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात भी सामने आई । इसे देखते हुए दोनों आरोपियों पर पॉक्सो की धारा भी लगा दी गई है।

आरोपी बहन को बाल संरक्षण गृह में भेजा गया

हत्या की आरोपी किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसे हरिद्वार जुवेनाइल बोर्ड में पेश किया। बोर्ड के आदेश के बाद उसे बाल संरक्षण गृह में भेज दिया गया है।

Exit mobile version