Site icon Khabribox

CISF की तैयारी कर रहे युवा हो जाए तैयार, आने वाली है इतने पदों पर भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने कुछ दिनों पहले सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) में अगले पांच सालों में 58,000 नए जवानों की भर्ती को हरी झंडी दी है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति ने बीते 22 जुलाई 2025 को CISF की सीमा को 2 लाख से बढ़ाकर 2.2 लाख करने की मंजूरी दी थी। अभी फोर्स में 1.62 लाख जवान हैं तो बाकी 58,000 की जगह खाली है। हर साल करीब 14,000 लोग भर्ती होंगे। यह नए जवान हवाई अड्डों, बंदरगाहों, थर्मल पावर प्लांट्स, न्यूक्लियर साइट्स, हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स और जम्मू-कश्मीर के जेलों जैसे बड़े-बड़े ठिकानों पर तैनात होंगे। हालांकि अभी तक ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं आया है, लेकिन CISF भर्तियों में आमतौर पर 10वीं या 12वीं पास युवाओं को मौका मिलता है।

Exit mobile version