Site icon Khabribox

युवा हो जाए तैयार, प्रधानाचार्य के 692 पदों के लिए निकली भर्ती, देखें आवेदन तिथि

उत्तराखंड के युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रधानाचार्य के 692 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के कुल रिक्त 692 पदों पर सीमित विभागीय परीक्षा के माध्यम से चयन के लिए भर्ती निकाली गई है।

जरूर देखें विज्ञापन

अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च से 04 अप्रैल तक कर सकते हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों और निर्देशों का भली-भांति अवलोकन जरूर करें।

Exit mobile version