Site icon Khabribox

रामपुर से नैनीताल घूमने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रामपुर से नैनीताल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

युवक की मौत-

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर से 30 वर्षीय तजम्मुल हसन के रूप में हुई है। जो शनिवार शाम को अपनी पत्नी लुबना के साथ नैनीताल घूमने आया था। वह लोग यहां एक होटल मे रूके थे। तबियत बिगड़ने पर युवक को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version