Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एस.एस.जे. कैंपस अल्मोड़ा में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मनाई जयंती

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 2/10/2022 को एस.एस.जे. कैंपस अल्मोड़ा में महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई ।

मनाई जयंती-

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मनाई जयंती

इस अवसर पर 24 यू.के. बालिका वाहिनी की एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफीसर ले. (डॉ.) ममता पंत के निर्देशन में 24 यू.के बालिका वाहिनी के कैडेट्स द्वारा एस . एस . जे. कैंपस में भव्य रैली का आयोजन किया गया । रैली कैंपस से शुरु होकर विश्वविद्यालय कार्यालय होते हुए परिसर के मुख्य प्रांगण पहुँची। भारत माँ की जय, वंदे मातरम्, गांधी जी व शास्री जी के नारों से प्रांगण गुंजायमान हो उठा एवं परिसर प्रांगण में अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. पी.एस. बिष्ट के निर्देशन में परिसर परिवार एवं कैडेट्स ने गांधी जी व शास्त्री जी की प्रतिमाओं में पुष्प व माल्यार्पण किया । संगीत विभाग के विद्यार्थियों के साथ गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम…, वैष्णव जन तो तेने कहिए… का गायन किया गया।

चलाया स्वच्छता अभियान-

ले. (डॉ.) ममता पंत द्वारा कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा गया कि गांधी जी ने हमें सत्य, अंहिसा, प्रेम संबंधी महान आदर्श एवं विचार दिए हैं जो आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं हमें उनके आदर्शों में चलकर देश व समाज के उत्थान हेतु अपना योगदान देना चाहिए और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी जहां अपनी सादगी और दृढ़ता के लिए जाने जाते हैं, वहीं इन्‍होंने अपने विचारों के माध्यम से भी देश में क्रांति की एक अलग ही अलख जगाई थी। । तत्पश्चात् 24 यू . के . बालिका वाहिनी एस.एस.जे. परिसर अल्मोड़ा द्वारा गोद लिए गए परिसर प्रांगण में स्थित स्टैच्यू की सफाई की गईऔर परिसर के आस – पास व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया । इस अवसर पर परिसर में शिक्षक व कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे ।

Exit mobile version