Site icon Khabribox

रूस से जंग के बीच यूक्रेन में यूलिया स्विरिदेंको बनीं नई प्रधानमंत्री, दिया आत्मनिर्भरता का खास संदेश

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यूक्रेन की नई प्रधानमंत्री का ऐलान हो गया है।

यूलिया स्विरिदेंको यूक्रेन की नई प्रधानमंत्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संसद ने आज गुरुवार को देश की नई प्रधानमंत्री के रूप में यूलिया स्विरिदेंको की पुष्टि कर दी है। यह फैसला राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की द्वारा शुरू की गई एक बड़ी सरकारीय फेरबदल का हिस्सा है। जिसके बाद प्रधानमंत्री बनने के बाद स्विरिदेंको ने सोशल मीडिया पर एक संदेश दिया। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हमारी सरकार आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगी- सैन्य, आर्थिक और सामाजिक रूप से। युद्ध हमें संकोच की इजाजत नहीं देता, हमें तेजी से काम करना होगा।’

Exit mobile version