Site icon Khabribox

Zomato कंपनी की पहल, अब महिलाएं कुर्ता पहनकर करेंगी फूड डिलीवरी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज के समय में एक से बढ़कर एक फूड डिलीवरी की सर्विस उपलब्ध है। जिसमें आज हम बात कर रहे हैं जोमैटो की।

महिलाएं पहनेंगी कुर्ता

ज़ोमैटो कंपनी ने अपने महिला डिलीवरी पार्टनर के लिए एक नई ड्रेस का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब महिलाओं को सिर्फ वेस्टर्न टी-शर्ट ही नहीं, बल्कि कुर्ता पहनने का भी विकल्प दिया जा रहा है। इस फैसले का ऐलान कंपनी ने महिला दिवस के मौके पर किया था। जिसके बाद इस नई ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है और लोग काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

Exit mobile version