मौसम अपडेट: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने इन जिलों में दी बारिश की चेतावनी, जाने अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी बढ़ने लगी है और ठंड कम होने लगी है। इस बार मार्च में ही गर्मी का पारा बढ़ने लगा है। जाने आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा।

उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार आज मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, जिससे गर्मी बढ़ेगी। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप के आसार हैं। बीते मंगलवार को सुबह से धूप रही।