आज 01 अप्रैल 2025 है। हर साल पहली अप्रैल को लोग अप्रैल फूल्स डे के नाम से सेलिब्रेट करते हैं। 1 अप्रैल को दुनियाभर में मूर्ख दिवस यानी ‘अप्रैल फूल डे’ मनाया जाता है। पूरी दुनिया में पॉपुलर अप्रैल फूल्स डे को लोग एक-दूसरे से चुटकुले शेयर करते हैं। दिल खोलकर हंसने का दिन मानते हैं। साथ ही दोस्तों, करीबियों या फिर परिवार के सदस्यों को बेवकूफ बनाकर सेलिब्रेट करते हैं।
सेलिब्रेट करते हैं लोग
पहले यह दिन फ्रांस और कुछ अन्य यूरोपीय देशों में ही मनाया जाता था। लेकिन धीरे-धीरे अब दुनियाभर के देशों में अप्रैल फूल डे मनाया जाता है।
जानें इसके बारे में
अप्रैल फूल डे को लेकर कही कहानियां जुड़ी है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें एक कहानी फ्रांस के कैलेंडर से भी जुड़ी है। जभ 1582 में चार्ल्स पोप ने ग्रेगोरियन के पुराने कैलेंडर को बदलकर उसकी जगह एक नया जूलियन कैलेंडर लॉन्च किया था। उस दौरान जूलियन कैलेंडर में एक अप्रैल से नए साल की शुरुआत होती थी, तो वहीं ग्रेगोरियन कैलेंडर में नया साल एक जनवरी से मनाया जाता था। इस बदलाव को बहुत से लोगों ने सालों तक नहीं अपनाया क्योंकि उन्हें अप्रैल की आदत थी। इसके बाद जो लोग 1 अप्रैल से नया साल मनाते थे उन्हें बाकी लोग बेवकूफ कहने लगे थे। इन लोगों का मजाक उड़ाया जाता था और उन्हें अप्रैल फूल कहा जाने लगा। तब से इस दिन की शुरुआत हो गई। इसके अलावा 1381 में एक दिन इंग्लैंड के राजा रिचर्ड द्वितीय और बोहेमिया की रानी एनी ने 32 मार्च को अपनी सगाई करने का ऐलान कर दिया था। इस सगाई की खुशी में लोग खुश थे और बाजार सजाए जा रहे थे, और नए कपड़ों खरीद रहे थे। तभी अचानक लोगों को एहसास हुआ कि 32 मार्च तो कैलेंडर में कोई तारीख होती ही नहीं है। इसके बाद सभी के समझ आया कि उन्हें बेवकूफ बनाया गया है।