देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज 01 सितंबर 2025 है। आज से कुछ ऐसे नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका आपकी जेब पर असर पड़ेगा।
चांदी में हॉलमार्क
आज से चांदी में हॉलमार्क लगाया जाएगा। जैसे सोने की शुद्धता को जांचने के लिए हॉलमार्क का उपयोग किया जाता है। ऐसे ही अब चांदी की शुद्धता हॉलमार्क के जरिए पहचानी जाएगी। ग्राहक हॉलमार्क देख चांदी की शुद्धता की आसानी से जांच कर सकते हैं।
एसबीआई से जुड़ी अपडेट
अगर आपके पास एसबीआई ( स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) का क्रेडिट कार्ड है, तो आपके लिए ये काम की खबर होने वाली है। एसबीआई की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड और लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड सेलेक्ट होल्डर्स को डिजिटल गेमिंग और सरकारी पोर्टल के पेमेंट पर रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं मिलेगा। इन दोनों को ही रिवॉर्ड प्वाइंट की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।
सिलेंडर से जुड़ी खबर
अगस्त में commercial cylinder सस्ता हुआ था लेकिन domestic cylinder के दाम वही रहे। अब सितंबर में उम्मीद है कि घरेलू सिलेंडर पर भी राहत मिल सकती है।
आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख
15 सितंबर आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख है। ऐसे में अगर अभी तक आपने रिटर्न फाइल नहीं की है तो इसे तुरंत कर लें। नहीं तो बाद में आपको पेनल्टी का सामना करना पड़ेगा। टैक्स डिपार्टमेंट पहले ही 31 जुलाई से इस समय सीम को बढ़ा चुका है।
यूनिफाइड पेंशन योजना
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत आने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के पास यूनिफाइड पेंशन योजना (UPS) चुनने के लिए 30 सितंबर तक का समय है। पहले यह डेट 30 जून थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया।
इस तिथि में बदलाव
इंडियन बैंक और IDBI बैंक जैसे बैंक वर्तमान में कुछ विशेष अवधि की एफडी चला रहे हैं। इंडियन बैंक की 444-दिन और 555-दिन की योजनाओं में निवेश करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2025 है। इसी तरह, IDBI बैंक की 444-दिन, 555-दिन और 700-दिन की स्पेशल एफडी में निवेश करने की लास्ट डेट भी 30 सितंबर है।
ऐसे होगा पोस्ट
डाक विभाग (डीओपी) ने 1 सितंबर, 2025 से घरेलू स्तर पर डाक सर्विस को स्पीड पोस्ट सेवा में विलय किया जा रहा है, जिससे अब स्पीड पोस्ट के जरिए ही कुछ भेजा जा सकता है, साधारण डाक से नहीं भेजा जा सकता है।
आधार कार्ड अपडेट
UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट कराने की सुविधा की आखिरी तारीख 14 सितंबर 2025 रखी है। इसके बाद आधार अपडेट कराने पर आपको फीस देनी होगी। अगर आपके आधार में नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर गलत है तो समय रहते अपडेट करा लें।