02 नवंबर: आज है गोवर्धन पूजा, खास होता है महत्व, यह रहेगा शुभ मुहूर्त

आज 02 नवंबर 2024 है। आज गोवर्धन पूजा है। इस बार गोवर्धन का पर्व 02 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है। हर साल दिवाली के अगले दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा को देश के कुछ हिस्सों में अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस पावन दिन भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है।

आज है गोवर्धन पूजा

आज गोवर्धन पूजा की जाती है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा में गौ धन यानी गायों की पूजा की जाती है और गायों को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है।  इस दिन घरों में गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाई जाती है। इसके बाद शाम के समय गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है और उन्हें अन्नकूट और कढ़ी चावल का भोग लगाया जाता है।

खास है महत्व

गोवर्धन पूजा प्रकृति के पूजन का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण ने सदियों पहले ही समझा दिया था कि इंसान तभी सुखी रह सकता है जब वह प्रकृति को प्रसन्न रखें। प्रकृति को ही परमात्मा मानें और परमात्मा के रूप में ही प्रकृति की पूजा करें, हर हाल में प्रकृति की रक्षा करें।

जानें शुभ मुहूर्त

कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि प्रारंभ 01 नवंबर की शाम 06:16 बजे से और कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा समापन 02 नंवबर शाम 08:21 मिनट पर होगा। गोवर्धन पूजा मुहूर्त प्रात 06:33 बजे से 08:55 बजे तक रहेगा। गोवर्धन पूजा का शाम का पूजन मुहूर्त दोपहर 03 बजकर 22 मिनट से शाम 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

गोवर्धन पूजन विधि

सबसे पहले घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन का चित्र बनाएं या पोस्टर भी चिपका सकते हैं । इसके बाद रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर गोवर्धन भगवान की पूजा करें। गवान श्री कृष्ण का अधिक से अधिक ध्यान करें। इस दिन भगवान को 56 या 108 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाने की परंपरा भी है इसके बाद भगवान श्री कृष्ण की आरती करें।