देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कुछ दिनों पहले पेरिस ओलंपिक का समापन हुआ है। जिसके बाद अब पेरिस पैरालंपिक 2024 शुरू हो गया है।
पेरिस पैरालंपिक 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस पैरालंपिक 2024 की शुरुआत 28 अगस्त से हुई। इसका समापन 08 सितंबर को होगा। जिसमें 22 खेल शामिल होंगे। 11 दिनों तक चलने वाले इस शानदार आयोजन में 269 सत्रों (सुबह, दोपहर और शाम) में कुल 549 इवेंट आयोजित किए जाएंगे। भारत की 84 सदस्यीय टीम 28 अगस्त से शुरू हो रहे पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गई है। जो 12 खेलों में हिस्सा लेंगे।
02 सितम्बर आज का शेड्यूल
पैरा शूटिंग
मिश्रित 25 मीटर पिस्टल SH1 क्वालिफिकेशन प्रेसिशियस – दोपहर 12:30 बजे
महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 प्री-इवेंट ट्रेनिंग – दोपहर 12:30 बजे
पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 प्री-इवेंट ट्रेनिंग – दोपहर 12:30 बजे
मिश्रित 25 मीटर पिस्टल SH1 क्वालिफिकेशन रैपिड – शाम 4:30 बजे
मिश्रित 25 मीटर पिस्टल SH1 फाइनल – रात 8:15 बजे
पैरा एथलेटिक्स
पुरुष डिस्कस थ्रो F56 फाइनल – दोपहर 1:35 बजे
महिला 1500 मीटर T11 फाइनल – दोपहर 1:40 बजे
पुरुष भाला फेंक F64 फाइनल – रात 10:30 बजे
महिला डिस्कस थ्रो F53 फाइनल – रात 10:34 बजे
महिला 400 मीटर T20 राउंड 1 – रात 11:50 बजे
पैरा टेबल टेनिस
महिला एकल राउंड ऑफ 32 – दोपहर 1:30 बजे से
महिला एकल राउंड ऑफ 16 – दोपहर 1:30 बजे से
पैरा तीरंदाजी
मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन राउंड ऑफ 16 – शाम 7:00 बजे से
मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन क्वार्टरफाइनल – रात 8:20 बजे से
मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन सेमीफाइनल – रात 9:40 बजे से
मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन कांस्य पदक मैच – रात 10:35 बजे
मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन स्वर्ण पदक मैच – रात 10:55 बजे
पैरा बैडमिंटन
फाइनल मैच – रात 8:00 बजे से
यहा देखें प्रसारण
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इसका लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। जबकि इसकी की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।