03 दिसंबर: 3 दिसंबर 1992 को भेजा गया था दुनिया का पहला टेक्स्ट संदेश, लिखा था यह खास संदेश

आज 03 दिसंबर 2024 है। क्या आप जानते हैं 03 दिसंबर 1992 को दुनिया का पहला टेक्स्ट संदेश भेजा गया था।

बस लिखा था – “मेरी क्रिसमस”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 वर्षीय इंजीनियर नील पापवर्थ ने अपने एक सहकर्मी के फोन पर वोडाफोन नेटवर्क के माध्यम से “मेरी क्रिसमस” पाठ संदेश भेजने के लिए एक पर्सनल कंप्यूटर का उपयोग किया। नील पापवर्थ उस समय यूनाइटेड किंगडम में काम करने वाले 22 वर्षीय संचार इंजीनियर थे। पापवर्थ का एसएमएस – शॉर्ट मैसेजिंग सर्विस – टेक्स्ट एक पीसी (फोन में तब कीबोर्ड नहीं थे) से शहर के दूसरी तरफ एक हॉलिडे पार्टी में एक दोस्त को भेजा गया था और उसमें बस इतना लिखा था, “मेरी क्रिसमस।”