03 जून: विश्व साइकिल दिवस आज, जानें रोज साइकिल चलाने से सेहत को क्या मिलते हैं फायदें

आज 03 जून है। आज विश्व साइकिल दिवस है। दुनियाभर में हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। विश्व बाइसाइकिल डे 2024 लोगों को साइकिल चलाने के हजारों फायदों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्धेश्य से मनाया जाता है।

जानें इसका इतिहास

विश्व साइकिल दिवस मनाने का विचार सबसे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में काम करने वाले पोलिश-अमेरिकी सोशल साइंस प्रोफेसर लेसज़ेक सिबिल्स्की द्वारा प्रस्तावित किया गया था। उन्होंने हर साल विश्व साइकिल दिवस को मनाने के लिए जमीनी स्तर पर अभियान शुरू किया। इस अभियान को शुरू करने के बाद उन्हें तुर्कमेनिस्तान सहित 56 अन्य देशों से समर्थन प्राप्त हुआ। इसके चलते यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली ने 2018 में हर साल 3 जून को वर्ल्ड साइकिल डे मानाने की घोषणा की। साइकिल दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव अमेरिका के मोंटगोमरी कॉलेज के प्रोफेसर लेस्जेक सिबिल्सकी ने याचिका दी थी। इसके बाद सिबिल्सकी और उनके साथियों द्वारा प्रचार – प्रसार किया गया। जिसके बाद इस दिन को मनाने का निर्णय लिया।

साइकिल चलाने के फायदें

🚲🚲रोज साइकिल चलाने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। जिन लोगों के पेट पर चर्बी जमा है, उन्हें भी साइकिल चलाने से पेट का मोटापा कम करने में आसानी हो सकती है।
🚲🚲साइकिल चलाने से आपके शरीर के निचले हिस्से की समग्र कार्यप्रणाली में सुधार होता है और आपके जोड़ों पर अधिक दबाव डाले बिना आपके पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं । यह आपके क्वाड्स, ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग और पिंडलियों को लक्षित करता है।
🚲🚲साइकिल चलाने से दिमाग ज्यादा एक्टिव रहता है। ब्रेन पावर बढ़ता है, 15 से 20 फीसदी अधिक दिमाग सक्रिय होता है।
🚲🚲साइकिल चलाने के स्वास्थ्य-वर्धक प्रभाव कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सुधारने में मदद कर सकते हैं। साइकिल चलाने से आपके स्ट्रोक और दिल के दौरे की आशंका कम हो सकती है‌। एक स्टडी में यह बात सामने आई थी कि इनडोर साइकिलिंग का टोटल कोलेस्ट्रॉल पर पॉजिटिव असर पड़ता है।
🚲🚲साइकिलिंग एक तरह की एरोबिक एक्सरसाइज होती है, जो दिल और फेफड़ों के लिए काफी लाभदायक होता है। रोज साइकिल चलाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर भी मेंटेन होता है। ये दोनों ही दिल को बेहतर तरीके से काम करने के लिए आवश्यक होते हैं।