आज 03 नवंबर 2025 है। आज राष्ट्रीय गृहिणी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 3 नवंबर को उन लाखों गृहिणियों के सम्मान में मनाया जाता है जो बच्चों और घर की देखभाल करती हैं।
हमारी जिंदगी में अहम भूमिका
हमारी मां हों, पत्नी या फिर बहन, जो भी घर की पूरे दिन देखभाल करता है, उसे अंग्रेजी में होममेकर कहा जाता है। उनकी कड़ी मेहनत और बलिदान से हमारा घर चलता रहता है। इसलिए, उनके सभी योगदानों का सम्मान करने के लिए एक पूरा दिन हर साल समर्पित किया जाता है। यह दिन उन लाखों मेहनती घर पर रहने वाली माताओं और पत्नियों को सम्मान देता है, जो घर के सारे काम करती हैं, बच्चों की देखभाल करती हैं और साथ ही रोज के अपने निजी काम भी करती हैं।
महिलाओं के योगदान को समर्पित
इस दिन का मुख्य उद्देश्य घर की देखभाल करने वाली गृहिणियों के 24/7 काम को पहचानना और उनके प्रति आभार व्यक्त करना है, क्योंकि यह अक्सर बिना किसी पहचान के रह जाता है। यह दिन उन माताओं और गृहिणियों के अमूल्य योगदान और बलिदानों की सराहना करने के लिए है जो घर को चलाती हैं और परिवार की देखभाल करती हैं। इस दिन को घर और परिवार के प्रति उनके प्यार और त्याग को स्वीकार करने के लिए समर्पित किया गया है। इस दिन को खास बनाने के कई तरीके हो सकते हैं। आप अपनी मां, पत्नी या जो घर का ख्याल रखता है, उसे खास होने और प्यार का एहसास कराएं। एक या कुछ दिनों के लिए उनके सभी काम करें, जैसे खाना पकाना, घर की साफ-सफाई, बच्चों का ख्याल रखना आदि। इसके अलावा आप उनके लिए एक खास सेलिब्रेशन का भी आयोजन कर सकते हैं।