04 जुलाई: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 04 जुलाई 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 04 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1776: अमेरिकी कांग्रेस ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता से घोषणा की।

📗📗1827: न्यूयार्क से दासत्व खत्म करने की घोषणा हुई।

📗📗1881: सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच छोटी पटरी पर ‘टॉय ट्रेन’ चलाई गई।

📗📗1898: भारत के प्रधानमंत्री पद पर दो बार अस्थाई रूप से रहे राजनीतिज्ञ गुलजारी लाल नंदा का सियालकोट में जन्म।

📗📗1946: फिलीपीन को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।

📗📗1963: तिरंगे का डिजाइन बनाने वाले स्‍वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन।

📗📗1986: सुनील गावस्कर ने 115वां क्रिकेट टेस्ट मैच खेलकर नया रिकार्ड बनाया।

📗📗1997: नासा का पाथफाइंडर स्पेस प्रोब मंगल की सतह पर उतरा।

📗📗1999: भारत के लिएंडर पेस और महेश भूपति ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप की युगल स्पर्धा में खिताब जीता।

📗📗2005: महेश भूपति और मेरी पियर्स ने 3 जुलाई 2005 को विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।

📗📗2012: सर्न के वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने नए कण हिग्स बोसॉन की खोज कर ली है।