05 मई: आज इस शुभ योग मनाई जाएगी सीता नवमी, सुहागिन महिलाएं करें यह काम

आज 05 मई 2025 है। आज सीता नवमी है। यह पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल आज‌ 05 मई 2025 को सीता नवमी मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां सीता का जन्म हुआ था। मां सीता के जन्मोत्सव को सीता नवमी या जानकी नवमी के नाम से जाना जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

वैशाख शुक्ल नवमी तिथि की शुरुआत 05 मई 2024 को सुबह 07 बजकर 35 मिनट पर हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 06 मई को सुबह 08 बजकर 38 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए सीता नवमी का पर्व सोमवार 05 मई को मनाया जाएगा। 
पूजा का शुभ मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 14 मिनट से दोपहर 01 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

सीता चालीसा का करें पाठ

माता सीता को मां जानकी नाम से भी जाना जाता है। माता सीता भगवान श्री राम की धर्मपत्नी हैं और अपने त्याग और समर्पण के लिए पूजनीय हैं। इस पावन दिन मां सीता को प्रसन्न करने के लिए सीता चालीसा का पाठ करना चाहिए। श्री सीता चालीसा का पाठ  करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। कई सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।‌ इस दिन माता सीता की पूजा करने के साथ उन्हें सोलह श्रृंगार चढ़ाना चाहिए। इससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।