आज 06 जनवरी 2025 है। आज गुरू गोविन्द सिंह की जयंती है। सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु गुरु गोबिंद सिंह की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। इसे देश भर में प्रकाश पर्व के नाम से जाना जाता है।
जानें कब हुआ था जन्म
सिख गुरु गुरु गोबिंद सिंह योद्धा के साथ साथ दाशर्निक, लेखक और कवि भी थे और पूरी दुनिया के महान शख्शियत में से एक माने जाते हैं। गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पटना में 22 दिसंबर 1666 को हुआ था। उन्हें सिखों के 10वें गुरु के रूप में जाना जाता है जिन्होंने धर्म को सशक्त बनाने का काम किया था। इसके अलावा अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 22 दिसंबर 1666 में गुरु गोबिंद सिंह का जन्म हुआ था।
आज है जयंती
हर साल पौष महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को लोग गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाते हैं। साल 2025 में पौष महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरुआत 5 जनवरी को रात 8 बजकर 15 मिनट पर होगी। इस तिथि की समाप्ति 6 जनवरी की शाम 6 बजकर 23 मिनट पर होगी। ऐसे में नानकशाही कैलेंडर के अनुसार, इस साल गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती 6 जनवरी को मनाई जाएगी।