आज 06 नवंबर 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 06 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
📗📗1763: ब्रिटिश सेना ने मीरकासिम को हराकर पटना पर कब्जा कर लिया।
📗📗1813: मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
📗📗1844: स्पेन ने डोमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र घोषित किया।
📗📗1860: अब्राहम लिंकन को अमेरिका का 16वां राष्ट्रपति चुना गया।
📗📗1903: अमेरिका ने पनामा की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
📗📗1913: महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया, जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया।
📗📗1917: रूसी क्रांति का दूसरा चरण शुरू हुआ।
📗📗1943: जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।
📗📗1962: राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।
📗📗1990: नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
📗📗2014: सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माई वे’ का विमोचन हुआ।