07 दिसंबर: अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस आज, जानें कब हुई इसकी शुरुआत व महत्व

आज 07 दिसंबर 2025 है। आज अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में संयुक्त राष्ट्र और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा हर साल 7 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस मनाया जाता है। इसको मनाने का उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए विमानन के महत्व को पहचानना है। अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस पहली बार साल 1994 में मनाया गया था। इसकी शुरूआत ICAO की 50 वीं वर्षगांठ के हिस्से के रूप में की गई थी। 

जानें इसका इतिहास

दुनियाभर में 7 दिसंबर को नागरिक उड्डयन दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस पहली बार 7 दिसंबर 1994 को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन कन्वेंशन पर हस्ताक्षर करने की 50 वीं वर्षगांठ पर मनाया गया था। इसके बाद से हर साल इस दिन को अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस का उद्देश्य देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन के महत्व को विश्वव्यापी मान्यता को पहचान दिलाना और उसे मजबूत करने में मदद करना है। अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) मानव जाति की सेवा के लिए वैश्विक रैपिड ट्रांजिट नेटवर्क के महत्व को समझने और सहयोग करने में विभिन्न देशो की मदद कर रहा है।

खास है महत्व

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस बेहद महत्वपूर्ण है। आईसीएओ ने अंतरराष्ट्रीय मानकों और विनियमों को विकसित करके विमानन सुरक्षा में सुधार करने में मदद की है। यह मानव जाति की सेवा में राज्यों को सहयोग करने और वैश्विक रैपिड ट्रांजिट नेटवर्क को समझने में मदद करता है। अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस मनाने का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन के बारे में वैश्विक जागरूकता पैदा करना है। यह दिवस वैश्विक विमानन सुरक्षा, दक्षता और एकरूपता प्रदान करने में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) द्वारा निभाई गई अनूठी भूमिका को उजागर करता है।