07 मई: विश्व एथलेटिक्स दिवस आज, एथलेटिक्स में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना व‌ खेल के प्रति जागरूक करना खास उद्देश्य

आज 07 मई 2025 है। आज विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया जाता है। विश्व एथलेटिक्स दिवस हर साल 7 मई को मनाया जाता है। फिटनेस के महत्व के बारे में युवाओं में जागरूकता फैलाने और एथलेटिक्स में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

जानें इसका इतिहास

विश्व एथलेटिक्स दिवस का आयोजन IAAF (अंतर्राष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक महासंघ) द्वारा हर साल 7 मई को किया जाता है। 1996 में, विश्व एथलेटिक्स दिवस की शुरुआत तत्कालीन IAAF अध्यक्ष प्रिमो नेबियोलो द्वारा की गई थी। इसे पहली बार वर्ष 1996 में मनाया गया था। अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेल और व्यायाम को बढ़ावा देने के लिए 2016 IAAF विश्व एथलेटिक्स दिवस में दुनिया के 100 से अधिक खेल महासंघों ने हिस्सा लिया था।

विश्व एथलेटिक्स दिवस का उद्देश्य

विश्व एथलेटिक्स दिवस का उद्देश्य लोगों को खेल के फायदों के बारे में जागरूक करना है जो उन्हें फिजिकल फिटनेस, टीम वर्क, सामंजस्य और खेल के महत्वपूर्ण मूल्यों के साथ-साथ सोशल स्किल्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। विश्व एथलेटिक्स दिवस के माध्यम से, लोग खेल के महत्व को समझते हैं।

जानें इस दिवस का महत्व

विश्व एथलेटिक्स दिवस का महत्व एथलेटिक्स द्वारा लोगों के बीच खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करने में होता है। विश्व एथलेटिक्स दिवस के माध्यम से हमें विभिन्न एथलेटिक दलों और संगठनों को अपने खेल के बारे में जागरूक करने और उन्हें उनके खेल के प्रति प्रोत्साहित करने का अवसर मिलता है। विश्व एथलेटिक्स दिवस के जरिए हम आम जनता को खेल द्वारा स्वस्थ रहने और फिट रहने के लाभों के बारे में जागरूक कर सकते हैं। विश्व एथलेटिक्स दिवस एक ऐसा मंच है जो लोगों के बीच खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने और उन्हें खेल की दुनिया के साथ जोड़ने में मदद करता है।