Site icon Khabribox

07 सितंबर गणेश चतुर्थी: आज से गणेशोत्सव की हो रही शुरुआत, जानें स्थापना का शुभ मुहूर्त

आज 07 सितंबर है। आज गणेश चतुर्थी है। ‌आज से गणेश चतुर्थी है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, आज ही के दिन भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। माता पार्वती और भगवान शिव के पुत्र गणपति के जन्मदिवस के मौके पर 10 दिनों का उत्सव मनाया जाता है। आज से गणपति उत्सव की शुरुआत हो रही है।

गणेश चतुर्थी-

पूरे देश में गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपने घरों में गणपति जी की प्रतिमा स्थापित करते हैं। 10 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना की जाएगी और आखिरी दिन यानी अनंत चतुर्दशी को गणपति विसर्जन होगा। गणपति बप्पा की पूजा से बुद्धि, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है जो गणेश उत्सव में बप्पा की सच्चे मन से आराधना करता है उसका बेड़ा पार हो जाता है। गणपति की उपासना से सारे सकंट खत्म हो जाते हैं। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी बड़े धूमधाम के साथ मनाई जाती है।

जानें शुभ मुहूर्त-

गणेश चतुर्थी इस बार 7 सितंबर यानी आज शनिवार को मनाई जाएगी। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 7 सितंबर को संध्याकाल 5 बजकर 37 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि अनुसार, 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी व्रत रखा जाएगा व मूर्ति स्थापना की जाएगी। 7 सितंबर, 2024 शनिवार को सुबह 10. 51 मिनट से दोपहर 1. 21 मिनट तक गणपति बप्पा की स्थापना कर सकते हैं। यह अवधि कुल 2. 30 मिनट की है।

Exit mobile version