08 मार्च: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: नारी बिना अधूरा है समाज, करें इनका सम्मान, इस खास थीम के साथ आप भी करें अपनी भागीदारी

आज 08 मार्च 2025 है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस मौके पर आज महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

जाने इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य

महिलाओं की भागीदारी को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के अधिकारों की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करने और उन्हें जागरुक करने के मकसद से कई कार्यक्रम और कैंपेन भी आयोजित किए जाते हैं।

जानें इस दिवस के बारे में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में काम करने वाली महिलाओं ने 8 मार्च को अपने अधिकारों को लेकर आंदोलन शुरू किया था। जिसमें कामकाजी महिलाओं की मांग थी कि उनकी नौकरी के घंटे कम किए जाएं और वेतनमान बढ़ाया जाए। इसके अलावा इस आंदोलन में महिलाओं को मतदान का अधिकार देने की भी मांग की गई। अमेरिका में कामकाजी महिलाओं ने 8 मार्च को अपने अधिकारों को लेकर आंदोलन करते हुए मार्च निकाला था। जिसके बाद सोशलिस्ट पार्टी ने इस दिन महिला दिवस मनाने का एलान किया। सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में 1908 में वर्कर्स को सम्मान देने के मकसद से ये दिन चुना था। वहीं रूसी महिलाओं ने महिला दिवस मनाते हुए पहले विश्व युद्ध का विरोध किया था। रूस की महिलाओं ने ब्रेड एंड पीस को लेकर 1917 में हड़ताल की थी। यूरोप में महिलाओं ने 8 मार्च को पीस एक्टिविस्ट्स को सपोर्ट करने के लिए रैलियां निकाली थीं। इस वजह से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत हुई। बाद में 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दे दी।

जानें इस साल की थीम

हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जाता है‌। इस साल की थीम है -‘एक्सीलरेट एक्शन (Accelerate Action)’ इसका अर्थ है ‘तेजी से कार्य करना’।