08 मई: आज है मोहिनी एकादशी, यह रहेगा शुभ मुहूर्त, जानें पूजन‌ विधि

आज 08 मई 2025 है। आज मोहिनी एकादशी है। मोहिनी एकादशी का व्रत हर साल वैशाख महीने में एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह व्रत 8 मई, 2025 को पड़ रहा है। एकादशी में भगवान श्रीहरि की पूजा अर्चना की जाती हैं। इसी तिथि में श्रीहरि ने मोहिनी रूप धारण किया था। मोहिनी अवतार लेकर भगवान विष्णु ने यह संदेश दिया कि जब-जब धर्म पर संकट आएगा वे किसी न किसी रूप में रक्षा के लिए जरूर प्रकट होंगे।

एकादशी का खास महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में 2 एकादशी आती है और पूरे साल में 24 एकादशी आती है । सभी एकादशी का अपना अलग अलग शास्त्रीय महत्व माना जाता है । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति प्रत्येक एकादशी का व्रत पूरी श्रद्धा के साथ करता है, उसे संसार के सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। यह तिथि 7 मई को सुबह 10:19 बजे शुरू होगी। जो  8 मई को दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, मोहिनी एकादशी का व्रत 8 मई को रखा जाएगा।

जानें पूजा विधि

एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करें। घर के मंदिर की साफ सफाई कर दीप प्रज्वलित करें। चौकी पर भगवान विष्णु की मूर्ति की स्थापना कर जलाभिषेक करें। दूध और केसर युक्त मिष्ठान तैयार कर भगवान विष्णु को अर्पित करें। भगवान विष्णु की पुष्प धूप, दीप, नैवेद्य से पूजा करें। एकादशी तिथि की शाम को तुलसी के पौधे के समक्ष दीप जलाएं।