09 अगस्त: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 09 अगस्त 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 09 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗 1683 : एक आदेश के जरिए ब्रिटिश राजशाही ने ईस्ट इंडिया कंपनी को एशिया में युद्ध अथवा शांति की घोषणा का अधिकार दिया।

📗📗1892 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।

📗📗1925 : क्रांतिकारियों ने काकोरी में एक ट्रेन लूट ली।

📗📗1942 : महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया।

📗📗1945 : अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया।

📗📗1971 : भारत-रूस मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।

📗📗1999 : रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

📗📗2005 : नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।