09 फरवरी: रवि प्रदोष व्रत आज, भोलेनाथ व मां पार्वती की पूजा का विधान, जानें शुभ मुहूर्त

आज 09 फरवरी 2025 है। आज रवि प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत हर माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्र्योदशी तिथि को किया जाता है। इस बार माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्र्योदशी तिथि रविवार के दिन होने से यह रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा। इस दिन शिव की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने का विधान है। एक महीने में 2 प्रदोष व्रत होते हैं। इस दिन सुबह से शाम तक व्रत किया जाता है और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, 09 फरवरी को प्रदोष व्रत है। यह पर्व हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल शाम 07 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 42 मिनट तक है। वहीं, माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 फरवरी को शाम 06 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगी। प्रदोष व्रत पर संध्याकाल में देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। इसके लिए 09 फरवरी को प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

जानें पूजन विधि

आज प्रदोष व्रत पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि एवं नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएं। घर के मंदिर को साफ कर भगवान शिव के समक्ष दीपक लगाएं। शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। शिवलिंग पर चंदन, बेलपत्र, और पुष्‍प अर्पित करें। अंत में भोलेनाथ की आरती करें। पूजा के दौरान शिव चालीसा का पाठ जरूर करें।